तुम जो चले गए
तुम जो चले गए
बहोत कुछ उलझा सा हैं
चीजे सुलझ नहीं रही
सबकुछ अधूरा सा हैं
तुम जो चले गए
अब तो अपनी सूरत भी
आइने में देखते नहीं हैं हम
बिलकुल अकेले से हो गए
सबकुछ अधूरा सा हैं
तुम जो चले गए
खुदकी तकलीफ अब
खुद सेहेने लगे हैं
आंखे नम होते हुए भी
मुस्कुराना सिख रहे हैं
सबकुछ अधूरा सा हैं
तुम जो चले गए
बहोत खामोश से हो गए है
मुस्कुराहट और खुशी से जैसे
किनारा कर लिया हैं
सबकुछ अधूरा सा है
तुम जो चले गए
जिंदा तो हैं मगर जीना भूल गए हैं
तुमको पाने की चाह में
खुदको खो दिया हैं
सबकुछ अधूरा सा है
तुम जो चले गए
जो सपने देखें थे हमने साथ में
बस उनको अकेले पूरा
करने की चाह है
सबकुछ अधूरा सा है
तुम जो चले गए
ऐसी मोहर लगाई तुमने हम पर
की किसी और का होने की
चाहत भी नहीं हैं
सबकुछ अधूरा सा है
तुम जो चले गए
बस अब जीना है उन यादों के साथ
जब कभी तुम सिर्फ हमारे थे
तुम तो साथ छोड़ गए
पर हम अब भी तुम्हारे हैं
सबकुछ अधूरा सा हैं
तुम जो चले गए
एक गीला हमेशा रहेगा आपसे
अपना केहेते केहेते यू परायो
में गिनती कर गए
होना ही था किसी और का
तो सपने क्यू दिखा गए
सबकुछ अधूरा सा हैं
तुम जो चले गए...
Comments
Post a Comment